प्रेमिका की हत्या: होटल के कमरे में कंबल से ढंकी मिली युवती की लाश; काउंटर पर चाबी जमा कर प्रेमी हुआ फरार

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना इलाके के अनंत होटल के कमरा नंबर 209 में रविवार सुबह युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। युवक ने ही युवती के भाई को फोन पर सूचना दी थी कि होटल में उसकी बहन का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वेव सिटी थाना इलाके के अनंत होटल के कमरा नंबर 209 में 20 अक्तूबर को रात 11 बजे किराए पर लिया था। रविवार की सुबह युवती का शव कमरे में मिला। शनिवार रात को युवक कमरे की चाबी काउंटर पर जमा करके चला गया था। युवती की पहचान शहजादी पुत्री ताहिर निवासी बसरा कॉलोनी, पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ के रूप में हुई। शहजादी के परिवार ने मसूरी के अजहरुद्दीन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में होटल के प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मसूरी कल्लूगढ़ी के अजहरुद्दीन ने रविवार सुबह 7:30 शहजादी के भाई दानिश को सूचना दी कि उसकी बहन शहजादी का शव अनंत होटल के कमरा नंबर 209 में पड़ा हुआ है। दानिश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

होटल के प्रबंधक से चाबी लेकर पुलिस कमरा नंबर 209 में पहुंची तो शहजादी का शव कंबल से ढंका हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने होटल का कमरा सील कर छानबीन शुरू कर दी। होटल प्रबंधन से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि अजहरुद्दीन और शहजादी ने 20 अक्तूबर को रात 11 बजे कमरा किराए पर लिया था। शनिवार रात को अजहरुद्दीन कमरे की चाबी काउंटर पर जमा करके चला गया। उसने कहा था कि वह खाना लेने जा रहा है। इसके बाद वापस नहीं लौटा। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अजहरुद्दीन हाल ही में चोरी के मामले में जेल गया था। जमानत पर बाहर आया है। मौके पर मिले साक्ष्य और मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर पता चला है कि अजहरुद्दीन और शहजादी में प्रेम प्रसंग था। शहजादी का दिल्ली में एक युवक से रिश्ता भी तय हो गया था। नवंबर में शादी होनी तय हुई थी। अजहरुद्दीन शादीशुदा है, पत्नी से उसका लंबे समय से विवाद चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000