प्रेमी के साथ भागकर शादी करने से नाराज पिता ने चाकू मारकर की बेटी की हत्या 

बंगलुरु में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। दरअसल आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर एक युवक से प्यार करती थी और मौका देखकर उसके साथ भाग गई थी। बाद में जब पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसकी हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए वारदात कबूल लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा का है। मूल रूप से मैसूर के एचडी कोटे के रहने वाले किसान गणेश शरदम्मा ने अपनी ही बेटी पल्लवी की हत्या की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पल्लवी किसी लड़के से प्यार करती थी, वहीं उसके रिश्ते को गणेश मानने को तैयार नहीं था। ऐसे में एक दिन पल्लवी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। इस संबंध में गणेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चूंकि लड़की अभी नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कराई और वापस गणेश को सौंप दिया।

थाने से बेटी को साथ लेकर गणेश घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसी दौरान आरोपी ने चाकू उठाकर बेटी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. इससे पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गणेश ने खुद थाने आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने वारदात कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपनी बेटी को मारा है। फिलहाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गणेश ने जब अपनी बेटी के ऊपर प्रहार किया तो उसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी की आंखों में खून सवार था। उसने अपने रिश्तेदारों पर भी प्रहार किए। जिससे गणेश की मां शरदम्मा और चाचा शांता कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के संबंध में पल्लवी की चाची गीता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000