सपा-कांग्रेस की नूरा कुश्ती के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, बताया गया भावी पीएम,लिखा है- बदला यूपी, बदलेंगे देश

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव का होर्डिंग-पोस्टर राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए हैं।होर्डिंग में अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।अखिलेश यादव के जन्मदिन पर होर्डिंग लगाई गई है, जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक होर्डिंग में लिखा है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से ही निकलेगा। एक अन्य होर्डिंग में लिखा है, बदला है यूपी बदलेंगे देश। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने जन्मदिन की बधाई देते हुए अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया है।

सपा-कांग्रेस में चल रही है नूरा कुश्ती…

लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगे ये पोस्टर-होर्डिंग चर्चा का विषय इसलिए भी बन गया है,क्योंकि विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती चल रही है।सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। ऐसे में अखिलेश यादव का ये पोस्टर काफी कुछ कह रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि इस तरीके की होर्डिंग से बीजेपी को घेरने का प्लान है।

अखिलेश यादव को बताया गया देश का भावी पीएम…

पोस्टर्स लगाने को लेकर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को है, लेकिन उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए सपा के कार्यकर्ता कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। आज पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें और लोगों की सेवा करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000