नहीं चलेगा इंडिया गठबंधन, किसी का कोई सिद्वांत नहीं... उत्तरप्रदेशलखनऊ नहीं चलेगा इंडिया गठबंधन, किसी का कोई सिद्वांत नहीं, सभी सिर्फ सीटें जीतने आए हैं:ओपी राजभर By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 24, 2023 186 लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चल रही नूरा कुश्ती पर टिप्पणी की है। राजभर ने कहा कि इंडिया गठबंधन चलने वाला नहीं है। गठबंधन के सभी नेता सिर्फ सीटें जीतने के लिए साथ आए हैं। यह दो अलग-अलग विचारों के लोग हैं। सबको अधिक से अधिक सीटें चाहिए। बात यहां सिद्वांत की है ही नहीं। ओपी राजभर ने कहा कि सभी पार्टियां चुनावों में जीतने-हारने का दावा करती हैं,लेकिन जीतता वही है जिसे जनता वोट करती है। आप देख ही रहे हैं कि देश की जनता किसे पसंद कर रही है। ओपी राजभर ने आजम खान की उस बात को भी निराधार बताया है,जिसमें आजम ने एनकाउंटर किए जाने की बात कही है। राजभर ने कहा कि सरकार सुरक्षा की दृष्टि से जेल का चुनाव करती है। एक जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर करती है। इसी प्रक्रिया के तहत जेल का बदलाव होता है। वह बात को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। समाचार 186 Share