पति की हत्या के बाद लाश के साथ 17 घंटे रही पत्नी, शक न हो इसलिए कुक से बनवाया मनपसंद डिनर

आगरा के थाना ताजगंज रामरघु एग्जॉटिका कॉलनी ताजगंज में हुए बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में नामजद पत्नी और ससुर अभी भी फरार हैं। पुलिस की छानबीन में हैरान कर देने वाली बातें सामने आ रही हैं। कमरे में पति की लाश थी लेकिन पत्नी ने कामवाली (बाई) से कढ़ी, चावल और 16 रोटियां बनवाईं थीं, ताकि किसी को शक नहीं हो। इतना ही नहीं 12 अक्तूबर को पड़ोसी से मोबाइल मांगकर अपने पिता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र रावत से दो बार बात की थी। विजेंद्र रावत भी इस मुकदमे में नामजद हैं। उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, यह तो प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद साफ होगा। आपको बता दें कि सचिन उपाध्याय की 11 अक्तूबर की रात को गला दबाकर हत्या हुई थी। 12 अक्तूबर की शाम पुलिस को खुदकुशी की सूचना उसकी पत्नी ने दी थी। पुलिस का मानना है कि करीब 17 घंटे तक लाश को कमरे में छिपाकर रखी गई। साक्ष्यों को नष्ट किया गया। पुलिस ने कॉलोनी में छानबीन की तो पता चला कि मुन्नी और रजनी नाम की दो कामवाली सचिन के घर काम करती थीं। एक झाड़ू पौंछा करती थी तो दूसरी खाना बनाती थी। आम दिनों से उससे सात-आठ रोटियां एक टाइम में बनवाई जाती थीं लेकिन 12 अक्तूबर को दोनों कामवाली घर पहुंची।

प्रियंका ने कामवाली से कढ़ी-चावल और 16 रोटी बनाने को कहा। रोटियां ज्यादा बनवाई गई थीं। पुलिस आशंका जता रही है कि यह सोचकर खाना ज्यादा बनवाया था कि पति की मौत की सूचना पर ससुरालीजन आ जाएंगे तो चूल्हा नहीं जलेगा। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। सचिन के ससुर ब्रजेंद्र रावत, पत्नी प्रियंका और साला कृष्ण रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें से पुलिस साला कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस केस की आरोपी पत्नी हॉस्पिटल से फरार हो गई। पुलिस अब ससुर ब्रजेंद्र रावत और पत्नी प्रियंका की तलाश के लिए जुटी हुई है। इस मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि प्रियंका ने अपने पिता के साथ मिलकर पहले से ही सचिन और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था। संभव है कि हत्या के समय पर उसका साला आचनक से प्रियंका के घर पहुंच गया था, जिसके बाद पत्नी और साले ने मिलकर सचिन की हत्या की होगी। हत्या क्यों की गई, यह पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000