विरोधी को फंसाने के लिए ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, आखिरकार मृतक का भाई ही निकला ‘हत्यारा’

राजस्थान के भरतपुर जिले में आज ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी जिसका वीडियो वायरल हुआ और उसके बाद सियासत गरमा गई ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के बाद भाजपा के नेताओं ने सांसद ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा, लेकिन ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान इस हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार मृतक नरपत का भाई ही निकला ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने वाला। गौरतलब है कि आज सुबह भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के गांव अड्डा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने 22 लोगों को पाबंद भी किया था. लेकिन आज सुबह फिर दोनों पक्ष गांव में आमने-सामने हो गए। बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बच्चों के बीच फिर से झगड़ा हो गया था।
झगडे के बाद बहादुर गुर्जर पक्ष के लोग अपने घर को चले गए थे। बहादुर गुर्जर पक्ष के लोगों के जाने के तुरंत बाद अतर सिंह के पुत्र दामोदर गुर्जर ने अपने विरोधियों को झूठे केस में फंसाने के उद्देश्य से अपने ही भाई 30 वर्षीय नरपत सिंह गुर्जर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। अतर सिंह का पुत्र दामोदर गुर्जर जब ट्रैक्टर से कुचलकर अपने भाई नरपत गुर्जर की हत्या कर रहा था तो गांव के कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली और वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लग गए और जब हत्याकांड की पुलिस ने जांच शुरू की तो ट्रैक्टर चलाने वाले की पहचान के लिए ग्रामीणों से पूछा तो पाया कि मृतक का भाई ही निकला ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने वाला। पुलिस ने अभी तक दोनों पक्षों के 6 लोगों  को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।

क्या कहना है पुलिस का…

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश किलवानीय ने बताया कि आज तड़के सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि अड्डा गांव में गुर्जर समुदाय के दो परिवारों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना के बाद सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पता चला कि रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्ष में झगड़ा हुआ है। वहां नरपत सिंह गुर्जर के ट्रैक्टर से कुचलकर मौत होना बताया था। झगड़े में आठ लोग घायल हुए हैं जिनमें चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों ही पक्ष के 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की जांच से मालूम पड़ता है कि जो ट्रैक्टर चालक है वह मृतक नरपत सिंह का सगा भाई दामोदर गुर्जर है। फिलहाल यह बात सामने आई है कि दो पक्षों के बीच रास्ता को लेकर विवाद हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000