जेल में बंद आजम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से किया इनकार,जानें किससे मिलना चाहते हैं आजम

सीतापुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के कांग्रेस भी सियासी दांव खेलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज सीतापुर जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब अजय राय सीतापुर जेल में पहुंचे थे तो आजम खान ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया। अजय राय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी जेल में पहुंचे थे।

अजय राय की मुलाकात आजम खान से न होने पर नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे।काफी देर तक जेल में हंगामा होता रहा,जिसके बाद अजय राय प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाने के बाद जेल से बाहर निकल गए।

इसके बाद अजय राय ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।अजय राय ने कहा कि जेल प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। न तो आजम खान से फोन पर वार्ता कराई गई और न ही उनसे कुछ ऐसा लिखित दिया गया कि आजम खान मिलना नहीं चाहते हैं।अजय राय ने कहा कि भाजपा आजम खान,उनकी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित कर रही है।यह ज्यादती ठीक नहीं है। वह आजम खान की लड़ाई जरूर लड़ेंगे। हम सब उनके दुख में शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार‌ आजम खान ने अजय राय से मिलने से इनकार दिया है।आजम खान ने कहा है कि परिवार के लोगों के अलावा वह किसी से नहीं मिलेंगे।ऐसा इसलिए क्योंकि वह इस महीने जेल में सिर्फ एक ही बार किसी से मिल सकते हैं।ऐसे में आजम खान अपने परिवार के ही किसी सदस्य से मिलना चाहेंगे।बता दें कि कांग्रेस अपनी सियासी जमीन तलाशते हुए मुस्लिम वोट बैंक पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए सियासी दांव खेला था,लेकिन आजम खान ने जिस तरह से मुलाकात करने से इनकार कर दिया,इससे कहीं न कहीं कांग्रेस के इस दांव पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

बता दें कि अब्दुल्ला आजम खान के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले में पूरा आजम परिवार जेल में है। 2017 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अब्दुल्ला आजम ने अपनी उम्र ज्यादा दिखाई थी। आरोप था कि आजम खान ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अब्दुल्ला आजम का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाया था। इस मामले में कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी पाया था। सभी को 7-7 साल की जेल की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान को सीतापुर जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000