सड़क की गुणवत्ता की जांच करती टीम.... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ लखनऊ से प्रतापगढ़ पहुंची सड़क की गुणवत्ता की जांच करने टीम By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 27, 2023 662 प्रतापगढ़। लखनऊ से गुरुवार को टीम रखहा-कोहंडौर नगर पंचायत तक 15 किलोमीटर सड़क की अनियमितता की जांच करने पहुंची।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित हो रही सड़क की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। लखनऊ के स्टेट क्वालिटी मॉनिटर सुनील कुमार ने सड़क की गुणवत्ता की जांच करते हुए अवर अभियंता और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई है। टीम ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त हो रही मिट्टी का सैंपल अपने साथ ले गई। इस मौके पर एई मुख्तार अहमद और लालचंद्र पांडेय मौजूद रहे। समाचार 662 Share