सगाई से पहले पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

अयोध्या। कोतवाली गोसाईगंज के एक मोहल्ले में सगाई से एक दिन पूर्व एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रात में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक ने गुरुवार देर रात यह कदम उठाया जबकि शुक्रवार दोपहर उसकी सगाई कार्यक्रम आयोजित था। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लाइसेंसी पिस्टल पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

गोसाईगंज कोतवाली के पीछे वाली गली में रामबली स्कूल में कार्यरत शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला का आवास है। उनके दो पुत्र है। बताया जाता है शुक्रवार को उनके बड़े पुत्र अंकित शुक्ला का सगाई कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिये काफी रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे। गुरुवार को देर रात्रि लगभग नौ बजे घर के एक कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। घर वाले जब उस कमरे में गए तो देखा कि अंकित लहूलुहान पड़ा हुआ था।

उसके पास ही पिता की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और पिस्टल को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि युवक काफी दिनों से अवसाद में था। एसएचओ सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक बरामद पिस्टल लाइसेंसी है। उन्होंने बताया कि पिस्टल युवक के पिता के नाम है। उसे जब्त कर लिया गया है। बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000