पुलिस ने किया खुलासा: अवैध संबंध के चलते भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी देवर की हत्या

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अवैध संबंधों में बाधा बन रहे देवर को उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिल मार डाला। पुलिस ने हत्या की आरोपी भाभी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवक का शव बनास नदी में तैरता हुआ मिला था। दरअसल, मामला जिले के हनुमान नगर थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि 18 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में बहने वाली धुवाला गांव के पास बनास नदी में युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। युवक की पहचान डिग्गी के रहने वाले गणेश माली के रूप में हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गणेश के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। साथ ही उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।  पुलिस ने युवक के परिवार से संपर्क किया था। उन लोगों ने गणेश की हत्या की आशंका जताई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस को गणेश की भाभी नोरता माली की बातों पर शक हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो सच्चाई का पता चला। 

भाभी के पड़ोसी से थे अवैध संबंध…

थाना प्रभारी के मुताबिक, गणेश की भाभी नोरती का पड़ोस में रहने वाले युवक धनराज सिंह राजपूत से अवैध संबंध थे। नोरती धनराज के खेत पर मजदूरी करने जाती थी। करीब 5 महीन से दोनों अवैध संबंध में थे। गणेश को अपनी भाभी और धनराज के संबंध के बारे में जानकारी लग गई थी। इन दोनों को लगा कि उनकी सच्चाई सामने आ जाएगी। इसलिए गणेश की हत्या का प्लान बनाया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी…

16-17 अक्टूबर की दरमियानी रात को नोरती और धनराज ने मिलकर गणेश के साथ जमकर मारपीट की. जब वह बेसुध हो गया तो इन लोगों को लगा कि वह मर चुका है। दोनों ने गणेश के हाथ रस्सी से बांध, उसे कार में डाला और फिर धुवाला पुलिस से बनास नदी में फेंक दिया था। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी भाभी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000