टला बड़ा हादसा,कार पर गिरा रैपिड एक्स के लोहे का पिलर,गाड़ी में बैठा सिपाही हुआ घायल

मेरठ। रुड़की रोड पर पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रैपिड एक्स के निर्माणधीन डोरली स्टेशन के पास चलती कार के ऊपर लोहे का भारी भरकम गार्डर गिर गया। यह गार्डर कार के पिछले हिस्से पर गिरा। कार चला रहा सिपाही घायल हो गया। निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों ने किसी तरह घायल सिपाही को कार से बाहर निकाला और एसडीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां सिपाही का उपचार कराया गया। गनीमत रही कि गार्डर कार के पिछले हिस्से पर गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रुड़की रोड पर जाम भी लगा। क्रेन से गार्डर को हटाया गया।

गांव से मोदीपुरम जा रहा था सिपाही…

मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले अमित शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है।अमित शर्मा फिरोजाबाद में पोस्ट हैं। रविवार सुबह सात बजे अमित अपनी आई-10 कार से गांव से मोदीपुरम की तरफ जा रहे थे। जब अमित डोरली स्टेशन के पास पहुंचे तभी अचानक एक पिलर अचानक से उनकी कार के पिछले हिस्से पर गिर गया। गनीमत रही कि पिलर कार के पिछले हिस्से पर गिरा। पिलर गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

रैपिड का कार्य कर रहे कर्मचारियों ने अमित को कार से बाहर निकाल कर एसडीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अमित शर्मा के कंधे में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कार को थाने पहुंचवाया। इंस्पेक्टर पल्लवरम राजेश कंबोज का कहना है कि रैपिड एक्स का लोहे का गार्डर कार के ऊपर गिर गया था। सिपाही के कंधे में चोट लगी है,जिसका उपचार कराया गया है, जो खतरे से बाहर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000