पुलिस चौकी में पहले दो पक्षों ने की जमकर मारपीट,फिर पुलिसकर्मियों को पीटा,18 गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने सारी हदें पार कर दी। मेहनगर थाने क्षेत्र के सिंहपुर पुलिस चौकी में कुछ लोगों ने जमकर बवाल किया। आपसी विवाद में कुछ दबंग इस कदर आक्रोशित हो गए कि पुलिस चौकी को ही अपना अखाड़ा बना लिया।असलहों से लैस दबंगों ने सिंहपुर पुलिस चौकी में जमकर तांडव किया। हद तो तब हो गई जब बीच बचाव करने पहुंची पुलिस फ़ोर्स भी दबंगो के निशाने पर आ गई और फिर दबंगों ने पुलिसकर्मियों की भी पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस चौकी में बवाल,तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट के बाद मेहनगर पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से अवैध और लाइसेंसी असलहा भी बरामद हुआ है। बताते चलें कि जिले में नवरात्री के पहले दिन से लगभग एक महीने तक अलग-अलग क्षेत्र में मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा कराई जाती है। इसी क्रम में मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में भी दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाया गया था। जहां दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। अभी पुलिसकर्मी एक पक्ष को लेकर चौकी में पहुंची ही थी कि दूसरा पक्ष पुलिस चौकी परिसर में ही हमला बोल दिया।

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जब पुलिस चौकी में ही दोनों पक्ष भिड़ गए तो बीच बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। विवाद यहीं नही रुका हमलावरों ने सिंहपुर पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया और चौकी में घुसकर जमकर तोड़-फोड़ की। इसके बाद पुलिस और दबंग आमने सामने हो गए,लेकिन उस वक्त चौकी में फोर्स कम होने के कारण और भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस को घंटो तक जोर आजमाइश करनी पड़ी। इसके बाद सूचना पर मेहनगर थाने से पहुंची पुलिस ने मारपीट और असलहों के साथ तांडव कर रहे 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000