दर्दनाक सड़क हादसा:बस से भिड़ी स्कूल वैन, 4 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत,कई बच्चे घायल

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां स्कूली बस और स्कूली वैन में भिड़ंत गई। हादसे में तीन स्कूली बच्चों और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्कूली वैन और स्कूली बस की भिड़ंत की खबर मिलते ही मृत बच्चों के घर में कोहराम मच गया है। मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे और एम्बुलेंस से घायल बच्चों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक वैन ड्राइवर की बेटी की भी हादसे में मौत हुई है। वह हादसे के समय स्कूल वैन में थी।

मिली जानकारी के मुताबिक बस और वैन स्कूली ही थे। दोनों के ड्राइवर अपने-अपने क्षेत्रों से बच्चों को लेकर कस्बा म्याउं के एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल जा रहे थे। तभी उसावा थाना क्षेत्र के म्याउं-नबीगंज रोड पर दोनों स्कूली वाहनों की सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें मौके पर ही वैन ड्रावर और एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में लगभग 20 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन और बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चे और एक ड्राइवर समेत कुल 5 मौतें हुई हैं। बताया जा रहा है दोनों वाहनों की स्पीड काफी तेज थी।

सड़क हादसे की सूचना पर डीएम मनोज कुमार समेत बड़े अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है। गंभीर हालत में बच्चों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000