रौब में घूम रही फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा,वर्दीवाले बंटी-बबली को तलाश रही पुलिस

बरेली। झुमका गिरने वाले बरेली से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। आंवला क्षेत्र में एक फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा लोगों पर रौब झाड़ते हुए बेखौफ झूम रहे हैं। दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्दी वाले बंटी और बबली की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जिले के आंवला तहसील क्षेत्र में फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा रौब झाड़ते हुए घूम रहे हैं। दोनों का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। वर्दी वाले बंटी और बबली को अलीगंज और सिरौली पुलिस तलाश रही है। पुलिस दोनों की तलाश में घर तक भी पहुंची,लेकिन दोनों गायब हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक महिला इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए नजर आ रही है। कंधे पर थ्री-स्टार भी है। वहीं राजपुर कला की गोंटिया का एक युवक दरोगा की वर्दी में नजर आया।लोगों ने बकायदा उनका स्वागत भी किया।

चौंकाने वाली बात ये है कि 23 अक्टूबर को अचानक जब दोनों पुलिस की वर्दी में गांव में पहुंचे तो गांव वाले दंग रह गए। गांव वाले सोच रहे थे कि इस समय पुलिस की भर्ती नहीं हो रही और दोनों की पोस्टिंग कैसे हो गई। इसी दौरान किसी ने दोनों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में एसपी ग्रामीण मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहनने वाले युवक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।आंवला तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000