एक मां का दर्द: कपड़ा कारोबारी के बेटे कुशाग्र की हत्या के बाद बेटे को याद कर बोली मां, मेरे बेटे को आखिर मारा कियुं, 30 लाख नहीं तीन करोड़ रुपये दे देते

कानपुर। कुशाग्र हत्याकांड के बाद कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया का परिवार बिखर सा गया है। कुशाग्र की मां सोनिया गुमसुम, बदहवास हैं। बार-बार कहती हैं कि 30 लाख नहीं तीन करोड़ दे देते, चाहे घर-बार, जेवरात सब बेचना पड़ जाता लेकिन मेरे कुश को मारा क्यों। बार-बार कहकर मां बेहोश हो जा रही हैं। कुशाग्र के पिता मनीष और छोटा भाई आदित्य भी फफक पड़ते हैं। पूरा परिवार एक ही कमरे में सिमट गया है। घर में इंट्री करते ही कमरे में चाचा संजय क्रिया पर बैठे और उसके आस पास ही परिवार के लोग बैठे दिखे। सामने के कमरों में घर की महिलाएं भी मौजूद थीं। लोगों का आना जाना लगा हुआ था। 

रह-रहकर सुबकने और रोने की आवाज… 

आचार्य नगर के भगवती विला अपार्टमेंट निवासी कारोबारी मनीष कनोडिया के 16 साल के बेटे कुशाग्र की 31 अक्तूबर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद से मां सोनिया सदमे में हैं। बार-बार यही कहकर बेहोश हो जाती हैं कि मेरे कुश को मारा क्यों रचिता, तुमने मेरे और मेरे परिवार के विश्वास का गला घोंटा है। वहीं, पिता मनीष कनोडिया को लग रहा है कि वो अगर कानपुर में होते तो शायद बेटे के साथ ऐसा नहीं होता। मनीष बहुत कम बात करते दिखाई दिए। अन्य परिजनों की रह रहकर सुबकने और रोने की आवाज चुप्पी तोड़ देती है। 

सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग… 

परिजनों ने घर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से रचिता, आर्यन और प्रभात को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही ये भी कहा है कि इस सनसनीखेज वारदात में और लोग भी शामिल हो सकते है, लिहाजा जांच ठीक से की जाए।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000