फरियादी लगा रहे चक्कर, सिर्फ आश्वासन देते हैं अधिकारी, नहीं होता समस्याओं का कोई समाधान

तहसील दिवस मात्र अब खानापूर्ति के लिए रह गया है, क्योंकि कई बार शिकायत देने के बाद भी फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। आलम यह है कि तहसील दिवस के चक्कर काटते-काटते फरियादी ही खुद घन-चक्कर बन गए हैं। हालांकि डीएम समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय अवधि में शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के लिए निर्देशित कर रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारी व कर्मचारी ऐसे हैं, जिन पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। उधर, फरियादियों मेें भी रोष पनपता जा रहा है।

केस नंबर एक…

ककौरखुर्द गांव के महावीर पुत्र बदन सिंह ने बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति को कृषि भूमि बटाई पर दी थी। तीन साल से उक्त व्यक्ति फसल बेच रहा है, लेकिन आज तक एक फूटी-कौड़ी नहीं दी। पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। तहसील दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं।

केस नंबर दो…

जगपाल पुत्र धुली सिंह निवासी बेगमाबाद गढ़ी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से नौ साल पहले बैनामा कराकर एक मकान किया था, लेकिन अब गांव के कुछ ग्रामीण संबंधित लेखपाल से मिलीभगत कर उक्त मकान को अवैध कब्जे के रूप मेें दर्शा रहे हैं। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है, लेकिन तहसील दिवस में कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी आज तक कोई हल नहीं निकला।

केस नंबर तीन…

वीरसैन पुत्र वेद सिंह चार बार तहसील दिवस में शिकायत लेकर आ चुका है। वीरसैन ने बताया कि आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। मात्र आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। शनिवार को फिर से वह तहसील दिवस में शिकायत लेकर आया। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोग पंचायतघर की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किएं हुए है, वहां पर गोबर डालते हैं और मवेशी बांधते है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
तहसील दिवस में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय अवधि में समाधान कराया जा रहा है, जो आबादी के मामले में हैं केवल वे लंबित चल रहे है, उनका भी समाधान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि डीएम के आदेशों पर आठ टीमों को मौके पर भेजकर छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000