महिला भू-विज्ञानी की चाकू घोंपकर की गई हत्या, घर में अकेली पाकर घुसे थे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु। बेंगलुरु में वरिष्ठ भू-विज्ञानी के रूप में काम कर रही एक महिला की उनके आवास पर हत्या कर दी गई। महिला का नाम केएस प्रतिमा (43) है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौत गला घोंटने और गला रेतने से हुई है।

भाई का फोन न उठने पर घटना का हुआ खुलासा…

बेंगलुरु शहर के दक्षिणी संभाग के पुलिस उपायुक्त राहुल कुमार शाहपुरवाड ने बताया कि प्रतिदिन की तरह प्रतिमा शनिवार रात को करीब आठ बजे घर लौटीं थीं। जब उन्होंने देर रात अपने बड़े भाई के फोन का जवाब नहीं दिया, तो वह अपनी बहन को खोजने के लिए उनके घर गए, जहां उन्हें हत्या की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

फॉरेंसिक टीम कर रही घटना की जांच… 

अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक और तकनीकी टीम घटनास्थल पर काम कर रही हैं। जांच के लिए तीन टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि एक बार पता जाए कि आखिर वास्तव में हुआ क्या था, इसके बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

बेंगलुरु में अकेले रहती थी प्रतिमा…

उपायुक्त ने बताया कि प्रतिमा पिछले चार वर्षों से बेंगलुरु शहर में काम कर रही थीं। वह यहां अकेली रह रही थीं। उन्होंने बताया कि मौत गला घोंटे जाने और गला रेत दिये जाने के कारण हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घर में किसी प्रकार के आभूषण और अन्य बेशकीमती वस्तुओं की चोरी नहीं हुई है। 

सीएम ने कहा- घटना की होगी जांच… 

घटना को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हम इसकी जांच करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मृतका का पति शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली में रहता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000