घर के सामने पड़ी मिली छोटे बेटे की लाश, पिता ने बड़े बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

झुंझुनूं जिले के कुमावास में देलसर कलां के पास घर के सामने एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने अपने बड़े बेटे पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई शिवदास मीणा ने बताया कि सोमवार को सुबह सूचना मिली कि कुमावास गांव में बस्तीराम का शव उसके घर के सामने पड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। नवलगढ़ थानाधिकारी के मुताबिक मृतक के पिता रामधन ने बड़े बेटे रामजीलाल के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि बस्तीराम का रविवार की रात को बड़े भाई रामजीलाल से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुबह बस्तीराम का शव घर के बाहर पड़ा मिला। एसएफएल की टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं जिनके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000