यूपी में फिर बदनाम हुई खाकी... उत्तरप्रदेशरामपुर यूपी में फिर बदनाम हुई खाकी, रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद, एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 8, 2023 637 यूपी के रामपुर में एंटी करप्शन टीम ने मुकदमे में धाराएं कम करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दारोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर पीपल वाला निवासी अकरम खां की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। टीम चौकी से उन्हें लेकर सिविल लाइंस कोतवाली आ गई। यहां दारोगा से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उनके साले जमीर खां ने 13 दिसंबर 2022 को गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साले का जमीन के विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा था। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की थी। साले की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। *पुलिस ने विवेचना में खेल कर दिया। आरोपित पक्ष से मिलकर उल्टा साले के खिलाफ ही आईपीसी की धारा 420, 467 और धारा 468 (धोखाधड़ी, जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज बनाना) में मुकदमा दर्ज कर दिया। साले द्वारा दर्ज मुकदमे में वह भी गवाह थे। मुकदमे की जांच गंज कोतवाली के चौकी पाखड़ प्रभारी सुधीर कुमार दिवाकर कर रहे थे। समाचार 637 Share