विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

हरदोई में बच्ची के शरीर पर उभर रहे राम और राधे नाम का शब्द,डॉक्टर भी हैरान

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 8 वर्षीय बच्ची के शरीर पर धार्मिक नाम राधे-राधे और राम-राम शब्द उभर रहे हैं। इसे देखकर बच्ची के परिजन ही नहीं अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं। हालांकि अभी तक किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों है। कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई दैवीय चमत्कार कह रहा है तो कोई स्किन रिएक्शन बता रहा है। हालांकि बच्ची के बाबा ने बताया कि उसकी पूजा पाठ में खूब रुचि है। इसलिए ऐसा हो रहा है। परिजनों का कहना है कि एक महीने से ये घटनाक्रम चल रहा है। बच्ची पूरी तरह से नॉर्मल है।

बता दें कि पूरा मामला जिले के माधोगंज विकासखंड के सहिजना गांव का है।जहां देवेंद्र और ममता की चार संतानों में से दूसरे नंबर की बेटी आठ वर्षीय साक्षी है। साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से राम और राधे शब्द उभर रहे हैं।राम और राधे शब्द देखकर शुरू में तो परिवार के लोगों ने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में इस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए। बच्ची को देखने के बाद डॉक्टर भी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल साइंस इस तरह की किसी घटना का जिक्र नहीं है। डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद इस बच्ची की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

साक्षी की जांच करने के बाद पीएचसी के डॉक्टर संजय ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज में दिखाने की सलाह दी है। डॉक्टर संजय ने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी भी इस तरह की घटना ना तो देखी है और ना ही कभी सुनी है। बता दें कि साक्षी के पिता देवेंद्र अपनी बेटी साक्षी को कई डॉक्टरों को दिखा चुके हैं,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक डॉक्टर ने देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज के स्किन डिपार्टमेंट में दिखाने की सलाह दी है। देवेंद्र इसे ईश्वरीय विधान मानकर अब किसी भी डॉक्टर को नहीं दिखाने की बात कर रहे हैं।

साक्षी के बाबा शिव बालक के मुताबिक उनका पूरा परिवार पूजा-पाठ में विश्वास करता है। साक्षी भी उसका अनुसरण करती है। हो सकता है कि बच्ची के शरीर पर होने वाले इस तरह के चमत्कार ईश्वरीय आशीर्वाद के फल हों। उनकी बेटी पर राम जी और राधा रानी की कृपा हो रही है। बच्ची के पेट और पैर पर देवी देवताओं के नाम के अलावा उनके पूरे परिवार के लोगों का भी नाम उभरा हुआ था। फिर कुछ देर बाद खुद ही मिट भी गया।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000