दारोगा की ट्रैक्टर से  कुचलकर हत्या पर बोले नीतीश के मंत्री- ऐसा होता रहता है, बिहार में भी, यूपी-एमपी में भी

बिहार। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने फिर से विवादित बयान दे दिया है। जमुई में बालू माफिया द्वारा एक दारोगा की कुचलकर हत्या कर देने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने मीडिया से पूछा कि ‘ये नई घटना है? ऐसी घटना पहली बार हुई है? इससे पहले कभी नहीं हुई है? उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में नहीं होता है? इस तरह की घटनाएं तो होती रहती हैं, बिहार के भीतर।

शिक्षा मंत्री ने कहा- इस तरह के होते रहते हैं अपराध….

शिक्षा मंत्री ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है। पुलिस-प्रशासन अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देती है। अपराधी कितनी देर तक बच पाते हैं? अपराधी संगीन अपराध करते हैं और उसका प्रतिफल होता है कि वह जेल में होते हैं और उन्हें सजा मिलती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के अपराध होते रहते हैं। इसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।

भाजपा ने कहा- ठगबंधन सरकार बिक चुकी है माफियाओं के हाथों में….

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश-तेजस्वी के शह पर बालू माफियाओं ने बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर बेमौत मार डाला। बिहार में बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया नंगा नृत्य रहे हैं। वह लगातार टारगेट कर ईमानदार पुलिस वालों की हत्या कर रहे हैं। बिहार में शासन नाम का कोई चीज नहीं है। यहां अपराधियों का शासन है। बालू माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि  बिहार में जब पुलिस सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे जिंदा बचेगी। ठगबंधन सरकार माफियाओं के हाथों में बिक चुकी है।

जमुई में बालू लोड ट्रैक्टर से दारोगा को दिया था कुचल….

बता दें कि जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया टांड़ गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के अपर थानाध्यक्ष (दारोगा) प्रभात रंजन व एक जवान को कुचल दिया इसमें दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान की हालत गंभीर है। इस मामले में डीएम राकेश कुमार व एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि जिले में किसी भी बालू माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। दारोगा प्रभात रंजन के परिजनों के लिए जमुई की सभी पुलिस अपने एक दिन के वेतन सहयोग के रुप में देंगे साथ ही सरकार से मिलने वाले लाभ भी जल्द दिलाया जाएगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000