बहन की हत्या का लिया बदला; 10 साल बाद भाइयों ने आरोपी को कुल्हाड़ी से काटकर लाश को 200 मीटर तक घसीटा, फिर बाइक पर रखकर नदी में फेंका

यूपी के गोरखपुर में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बाइक से ले जाकर राप्ती नदी में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फिलहाल, आरोपितों की निशानदेही पर एसडीआरएफ की टीम नदी में शव की तलाश कर रही है। दरअसल, पूरा मामला गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी क्षेत्र के पिपरी गांव का है। जहां 35 वर्षीय उमेश चौहान (पुत्र शंभू चौहान) दिवाली की रात को अचानक गायब हो गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी परिजन खोजबीन करने में लगे रहे मगर उमेश का पता नहीं चला। अगले दिन सुबह गांव के बगल में नई कॉलोनी के पास काफी मात्रा में जमीन पर खून पड़ा दिखाई दिया तो परिजनों को शंका हुई। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी।

कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या… 

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद गांव के दो सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने उमेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और शव को राप्ती नदी में फेंक दिया गया है। जानकारी के बाद पुलिस, एसडीआरएफ की टीम को नदी में शव की तलाश में लगा दिया गया। मगर देर शाम तक शव नहीं बरामद नहीं किया जा सका। पिपरी नई कॉलोनी के पास आरोपितों ने उमेश की हत्या की थी। फिर शव को करीब दो सौ मीटर घसीट कर लेकर गए। वहां ले जाकर उसे बाइक पर रखा और नदी में फेंक आए।

बहन की हत्या का लिया बदला… 

बताया जा रहा है कि उमेश चौहान करीब 10 साल पहले गांव की एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन युवती के इंकार करने पर उमेश ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी। उमेश ने एक दशक पूर्व जिस युवती पर तेजाब फेंका था, उसमें उसका भाई उपेंद्र भी झुलस गया था। इलाज के बाद भी उसका चेहरा बिगड़ गया था। इसी के बाद उपेंद्र ने उमेश की हत्या की कसम खा लिया। दीपावली के दिन उपेंद्र ने भाई के साथ मिलकर उमेश से बहन की हत्या का बदला ले लिया। घटना के बाद आरोपी उमेश जेल चला गया था। 3 साल पहले वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था. इसी के बाद से उपेंद्र मौके की तलाश में था. दिवाली के दिन उसे मौका मिल गया और उसने भाई के साथ मिलकर उमेश को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपित भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही एसडीआरएफ की मदद से शव की खोजबीन की जा रही है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000