भीषण सड़क हादसा, 6 पुलिसकर्मियों की मौत से मचा हाहाकार, मंजर देखकर कांप उठी रूह

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना इलाके में आज कार और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत में छह पुलिसकर्मियों की एक साथ मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतकों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसे की सूचना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हादसे के शिकार हुए पुलिसकर्मी नागौर से झुंझुनूं चुनाव ड्यूटी में जा रहे थे. इसी दौरान वे बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर सुजानगढ़ के सदर थाना इलाके में कानूता गांव के पास हुआ. वहां एक ट्रक और जायलो कार के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. कार में सात पुलिसकर्मी सवार थे. हादसे में कार में सवार पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. मारे गए पुलिसकर्मियों में चार नागौर जिले के खींवसर थाने के और एक जायल थाने का था. वहीं एक पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.  दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी की कार कबाड़ में तब्दील हो गई. हादसे में पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रह रहा है लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस महकमे में पसरा मातम…

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सन्न रह गई और वह मौके पर दौड़ी. वहीं आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कार से बाहर निकाला और उनको स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. तत्काल इसकी सूचना संबंधित थानों और मृतकों के परिजनों को दी गई. एक साथ पांच पुलिसकर्मियों की मौत की खबर से पुलिस महकमे में मातम पसर गया.

हादसे के कारणों का फिलहाल नहीं हो पाया है खुलासा…

बाद में अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी करवाई. हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की तह में जाने का प्रयास कर रही है. वहीं हादसे की सूचना के बाद मृतक पुलिसकर्मियों के परिजन भी सुजानगढ़ दौड़े. अपनों के शव देखकर वे सुधबुध खो बैठै. पुलिस के आलाधिकारियों ने उनको ढांढस बंधाया.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000