सिल्क्यारा सुरंग हादसे के बाद अबतक क्या-क्या हुआ, 9वें दिन भी मौत से जंग लड़ रहे मजदूर,क्या हैं उम्मीदें

नई दिल्ली। प्राकृतिक आपदाओं और हादसों से उत्तराखंड लगातार चर्चाओं में रहता है।उत्तराखंड में इस समय सुरंग हादसा हुआ है।उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था। मलबे में पिछले 9 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं। वे सभी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का कोई भी प्रयास अभी सफल होता हुआ नजर नहीं आ रहा है और बचाव अभियान लगातार जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जैसे-जैसे देरी हो रही है वैसे-वैसे उनके परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मौके पर सभी मजदूरों के परिजन पहुंचे हैं। सुरंग में फंसे हुए मजदूरों से पाइप के जरिए बातचीत हो रही है, लेकिन अब उनका हौसला जवाब देने लगा है। मजदूरों को बचाने के लिए दिल्ली और इंदौर से मशीनें मंगाई गईं। शुरुआत में सामने से यानी हॉरिजंटल ड्रिलिंग की जा रही थी, लेकिन इसमें खास सफलता न मिलती देख अब वर्टिकल यानी उपर से ड्रिलिंग की जा रही है।

पहुंचाई गईं बड़ी मशीनें…

बचाव अभियान को और तेज करने के लिए आज कई भारी मशीनें सिलक्यारा सुरंग पहुंचाई गईं। इसके पहले इंदौर से एयरलिफ्ट करके आगर मशीन लाई गई थी। घटनास्थल पर आज इंटरनेशनल टनलिंग अंडरग्राउंड स्पेस के अध्यक्ष, प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कल से बहुत सारा काम किया जा चुका है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम न केवल उन्हें(श्रमिकों) बचाएं बल्कि यह भी जरूरी है कि हम जिन श्रमिकों को बचा रहे हैं वे सुरक्षित रहें।

युद्धस्तर पर चल रहा बचाव कार्य…

सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए पाइप जरिए पोषक फूड सप्लीमेंट और ओआरएस भेजे जा रहे हैं। पाइप के माध्यम से ही दवाईयों और ऑक्सीजन की भी आपूर्ति की जा रही है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। मजूदरों को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

कितना समय लगेगा अभी…

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मलबे में 24 मीटर छेद किया जा चुका है। इससे ज्यादा छेद किया जाना बाकी है। इसलिए मजदूरों को बचाने में और ज्यादा समय लग सकता है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र भी बचाव अभियान में लगा हुआ है। बता दें कि यह सुरंग महत्वाकांक्षी चारधाम परियोजना का हिस्सा है। यह परियोजना बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000