कुएं में गिरकर युवक की मौत, भाई ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कुएं में मिली युवक की लाश के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर ही उधारी का पैसा लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है और थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यारियनपुरा की है। बताया जा रहा है कि बीती रात मृतक विपुल तिवारी अपने दोस्त अजमेरी के साथ शराब पी रहा था और दोनों अचानक कुएं में गिर गए। तुरंत ही आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक विपुल तिवारी की मौत हो चुकी थी। वहीं अजमेरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन मृतक के भाई मुकुलकांत तिवारी ने अजमेरी पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है।

कुएं में गिरने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…

मुकुलकांत तिवारी ने बताया कि अजमेरी ने उसके भाई से 35 हजार रुपये घरेलू काम के लिए उधार मांगे थे। मृतक विपुल तिवारी ने दोस्त अजमेरी को एक माह के लिए रुपये उधार दिए थे। इस बीच रुपये मांगने को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच…

आरोप है कि बीती देर शाम पैसा लौटाने के बहाने अजमेरी उसके भाई विपुल को न्यारियनपुरा मोहल्ले ले गया. जहां उसे पीट-पीटकर उसकी हत्या कर कुआ में फेंक दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000