करंट नहीं जहर से हुई चार बच्चों की मौत; अब आरोप के बाद पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

उन्नाव। बारासगवर क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में चार बच्चों की जहर से मौत होने का तथ्य सामने आने के बाद पत्नी समेत अन्य स्वजन ने बच्चों के पिता पर अंगुली उठाई तो उसने कीटनाशक खा लिया। उल्टियां होने पर घरवालों को जानकारी हुई तो खलबली मच गई। स्वजन ने उल्टियां कराई तो पिता द्वारा खाई गई कीटनाशक की गोली पेट से निकलकर बाहर आ गई। लालमनखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र के चार मासूम बच्चे मयंक, हिमांशी, हिमांक व मानसी के शव सोमवार शाम चार बजे कोठरी में पड़े मिले थे। पंखे में उतरे करंट से मौत का शोर मचा दिया गया था। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से बच्चों की मौत की बात सामने आई थी। इसके बाद से परिवार की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। बच्चों की मां शिवदेवी व मामा के अलावा चचेरे बाबा ने दिवंगत बच्चों के पिता वीरेंद्र पर ही हत्या का शक जताया।

इसी के बाद मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे वीरेंद्र ने कीटनाशक खा लिया। स्वजन ने उल्टियां कराईं तो गोली पेट से बाहर निकल गई। चारपाई के पास एक डिब्बी पड़ी मिली। जानकारी की तो पता चला कि डिब्बी में छह गोली आती है। मौजूदा समय में डिब्बी में दो ही गोलियां थी। जब पिता वीरेंद्र से स्वजन ने इस बाबत जानकारी ली तो उसने बताया कि डेढ़ माह पहले बारासगवर के धानीखेड़ा स्थित एक बीज भंडार से कीटनाशक खरीदी थी। तीन गोली कहां गई, जब यह बात पूछे जाने पर पिता वीरेंद्र चुप्पी साध गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी डिब्बी की तीन गोलियां दूध में उन मासूम बच्चों को दी गई। अब दिवंगत बच्चे की मां व मामा के अलावा चचेरे बाबा ने भी कीटनाशक देकर बच्चों की हत्या किए जाने की बात कह पिता वीरेंद्र पर ही शक जताया है।

पोस्‍टमार्टम में बच्‍चों की जहर से मौत होने का खुलासा

उन्‍नाव में चार भाई-बहनों की मौत के मामले में पुलिस अधिकारी करंट से हादसे की बात कह रहे हैं, लेकिन सूत्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बता रहे कि चारों बच्चों की जान जहर से गई। यह जहर दूध जैसे पदार्थ में मिलाकर पीया या पिलाया गया। यह भी पता चला है कि जहर ज्यादा मात्रा में दिया गया। घर में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है, इससे संदेह गहरा रहा है कि चारों की हत्या की गई। भ्रमित करने के लिए चारों बच्चों को एक साथ लिटाया गया और उनके ऊपर पंखा गिरा दिया। माता-पिता घटना के समय घर में नहीं थे और किसी से रंजिश की बात से इन्कार कर रहे हैं। बच्चों के चाचा ने जरूर घटना को संदिग्ध बताया है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000