खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को रविवार (26 नवंबर) की रात बड़ी कामयाबी हासिल हुई. पुलिस ने रात में एनकाउंटर कर कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप अर्श डल्ला के दो शूटर्स राजप्रीत सिंह उर्फ ​​राजा और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मानें तो डल्ला गैंग के इन दोनों शूटर्स को पंजाबी सिंगर एली मंगत की हत्या के लिए भेजा गया था. हालांकि, इससे पहले ही ये दोनों शूटर्स पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस को अर्शदीप सिंह डल्ला के जरिए भेजे गए इन दोनों शूटर्स से हथियार भी मिले हैं. पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ जाल बिछाया था, जिसमें ये दोनों फंस गए. फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में मौजूद इन दोनों शूटर्स से पूछताछ की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर राजप्रीत सिंह उर्फ ​​राजा और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं. 

दिल्ली पुलिस ने कैसे दबोचे शूटर्स…

दरअसल, रविवार को स्पेशल सेल की टीम को जानकारी मिली थी कि कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के दो शूटर दिल्ली में मौजूद है. पुलिस को पता चला कि वे दोनों मयूर विहार के पास आने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और मयूर विहार फ्लाईओवर के नीचे जब दोनों बाइक पर आ रहे थे, तब पुलिस की टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया. जैसे ही इन दोनों को मालूम चला कि अब पुलिस ने इन्हें घेर लिया है तो इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने 5 राउंड गोली चलाई, जिसमें से 2 गोली पुलिस की टीम की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 6 राउंड गोली चलाईं. 1 गोली शूटर को वीरेंद्र के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने दोनों पर काबू कर लिया. अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड और चोरी की बाइक बरामद की है.

क्या था शूटर्स का मकसद…

दोनों शूटर्स से ने पूछताछ के बाद पुलिस ने नोएडा में एक रेड की. इस दौरान पुलिस ने सचिन भाटी नाम के एक और शख्स को हिरासत में लिया है. पुलिस को शक था कि सचिन के पास भारी मात्रा में हथियार हो सकते है. पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि इन दोनों शार्प शूटर्स को खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप ने पंजाबी सिंगर एली मंगत को खत्म करने का टास्क भी दिया था. इन दोनों ने इसी साल अक्टूबर महीने में भटिंडा में पंजाबी सिंगर को निशाना बनाने की कोशिश भी की थी लेकिन वो घर पर नही था. इसलिए ये अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए. 

कौन हैं दोनों शार्प शूटर्स…

पुलिस की माने तो राजप्रीत सिंह उर्फ राजा पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है, जोकि खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप का एक बेहद खास शूटर है. राजप्रीत सिंह ने इसी साल जनवरी में अर्शदीप के कहने पर अपने साथियों के मिलकर पंजाब में परमजीत सिंह की हत्या को अंजाम दिया था. जिसमे ये वांटेड भी था. इसके अलावा साल-2017 में राजप्रीत ने फिरोजपुर में एक हत्या के प्रयास में मामले में भी शामिल था और इसी मामले में पैरोल पर फरार चल रहा था.  इसके अलावा शूटर वीरेंद्र सिंह पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है. ये भी अर्श डल्ला के खास शूटर्स में से एक है. शूटर वीरेंद्र ने अर्शदीप के कहने पर पंजाब में एक ज्वेलर कि यहां पर फायरिंग की थी और उसे रंगदारी की मांग की थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के इन दोनों शार्प शूटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है कि पंजाबी सिंगर एली मंगत के अलावा दिल्ली में ये दोनों किस बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे. दिल्ली में इनके निशाने पर कौन था.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000