मध्य प्रदेश की इन पांच सीटों पर ‘रिश्तों’ में जंग, कोई भी पार्टी जीते विधायकी रहेगी घर में ही

भोपाल। मध्य प्रदेश में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां कोई भी पार्टी जीत जाए रहेगा परिवार के भीतर ही। हालांकी ये प्रत्शीयों की अपनी विचारधारा है। 2023 के विधानसभा को मध्य प्रदेश का ‘महाभारत’ बोला जा रहा है। जिसमें भाई को भाई के खिलाफ, एक चाचा को भतीजे के खिलाफ, एक ‘जेठ’ को बहू और एक समधी-समधन को टिकट दिया गया है।

बड़े भाई के खिलाफ छोटा भाई मैदान में

होशंगाबाद में दो भाई अपने सत्तर के दशक में आमने सामने राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीताशरण शर्मा को भाजपा ने उनके ही बड़े भाई गिरिजा शंकर शर्मा के खिलाफ मैदान में उतारा है। साल- 2008 में गिरिजा शंकर ने होशंगाबाद से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और 25,097 मतों से जीत हासिल की। अगले चुनाव में भाजपा ने उनके छोटे भाई सीताशरण को मैदान में उतारा, जो जीत गए और अध्यक्ष चुने गए। लेकिन जब पार्टी ने साल- 2018 में सीताशरण को फिर से मैदान में उतारा, तो गिरिजा शंकर ने विरोध में इस्तीफा दे दिया। बाद में वह इस वादे पर भाजपा में फिर से शामिल हो गए कि उन्हें पार्टी में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी। सीताशरण साल- 2018 का चुनाव जीत गए लेकिन गिरिजा शंकर को वह भूमिका नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी। पिछले महीने उन्होंने भाजपा छोड़ दी और पीसीसी प्रमुख कमलनाथ से मुलाकात की। कांग्रेस ने उन्हें होशंगाबाद सीट से मैदान में उतारा है। उनके टिकट मिलने के दो दिन बाद भाजपा ने उनके भाई सीताशरण को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया।

चाचा का मुकाबला भतीजे से…

रीवा जिले की देवतालब विधानसभा सीट पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को उनके छोटे भतीजे पद्मेश गौतम से चुनौती मिल रही है, जिन्हें कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। चार बार के विधायक गिरीश ने रीवा के मंगवन से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीनिवास तिवारी को हराया था। श्रीनिवास ‘सफेद बाघ’ के रूप में प्रसिद्ध थे। वर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष गौतम ने साल-2003 में व्हाइट टाइगर को 26,930 मतों के अंतर से हराया था।

समधी-समधन मैदान में…

मध्य प्रदेश की डबरा विधानसभा सीट पर समधी और समधन आमने सामने हैं। बता दें कि इस सीट पर इन दोनों का आपस में तीसरा मुकाबला है। कांग्रेस ने सुरेश राजे को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी ने इमरती देवी को टिकट दिया है।

जेठ-बहू में कांटे की टक्कर…

सागर विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से जेठ-बहू आमने सामने हैं। दरअसल यहां पर बीजेपी के प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन का मुकाबला अपने छोटे भाई की पत्नी निधि जैन से है। निधि को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

चाचा से भतीजे का मुकाबला…

मध्य प्रदेश की टिमरनी सीट पर चाचा की लड़ाई अपने भतीजे से है। बीजेपी ने विधायक संजय शाह को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने संजय के भतीजे अभिजीत शाह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग 3 दिसंबर को होगी। इन सभी पांचों सीटों पर कोई भी जीते विधायकी घर में ही रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000