केजीएमयू के सामने लड़की से गैंगरेप का मामला.... उत्तरप्रदेशलखनऊ केजीएमयू के सामने लड़की से गैंगरेप का मामला,पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 11, 2023 338 लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की पहचान सत्यम,असलम और सुहैल के रूप में हुई है। जिस लड़की का गैंगरेप हुआ था वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज करवा रही थी। केजीएमयू में इलाज के दौरान लड़की की चाय का स्टॉल लगाने वाले सत्यम से जान-पहचान हुई,जिसके बाद मोबाइल चार्जिंग के बहाने लड़की के साथ गाड़ी में गैंगरेप हुआ। जानें क्या है पूरा मामला… सत्यम, असलम और सुहैल पर गैंगरेप का आरोप लगा था। वजीरगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंगरेप की इस घटना को केजीएमयू के सामने अंजाम दिया गया था।गैंगरेप के बाद आरोपियों ने लड़की को पॉलिटेक्निक चौराहे पर छोड़ दिया था।पीड़ित लड़की के पिता लखनऊ में एक सरकारी अधिकारी हैं। इस घटना को केजीएमयू के सामने चार दिन पहले अंजाम दिया गया था। 338 Share