नौ साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म फिर हत्या कर शव नहर में फेंका शव

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 52 साल के मकान मालिक ने किराएदार की नौ साल की बेटी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। बच्ची को कार से ले जाते समय आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। जुर्म कबूलने के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर से बच्ची के शव की तलाश में जुटी हुई है। मृत बच्ची अपने माता पिता के साथ स्वरूप नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। वह सरकारी स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ती थी। उसके माता-पिता इलाके में स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। 12 दिसंबर को परिजन फैक्टरी से घर पहुंचे। उनकी बेटी घर से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने स्वरूप नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

छानबीन के दौरान पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस को एक फुटेज मिला, जिसमें 12 दिसंबर की दोपहर दो बजे मकान मालिक को एक गोदाम के पास बच्ची को अपनी कार पर बिठाकर ले जाते हुए देखा गया। शक के आधार पर पुलिस 15 दिसंबर को मकान मालिक को हिरासत में लेने के लिए उसके घर पर दबिश दी। पता चला कि मकान मालिक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका रोहिणी स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। 17 दिसंबर को पुलिस ने अस्पताल में मकान मालिक से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में उसने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या कर शव को मूनक नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली।

बच्ची का शव बरामद करने के प्रयास जारी…

पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का धारा जोड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 17 दिसंबर से पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपी के घटना वाले दिन का लोकेशन का पता लगाया। उसके बाद से पुलिस पांच गोताखोरों की मदद से नहर में शव की बरामदगी का प्रयास कर रही है। मंगलवार को गोताखोर खजूरी इलाके में नहर में शव की तलाश कर रहे हैं। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है।

सड़क हादसे में आरोपी की टूटी गर्दन…

नौ साल की बच्ची से बर्बरता करने वाले मकान मालिक की गर्दन सड़क हादसे में टूट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसंबर को वह किसी काम से अपनी स्कूटी से अलीपुर के लामपुर गया था। जहां उसकी स्कूटी एक कंटेनर में घुस गई। उसे गंभीर चोट लगी। घायल आरोपी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गर्दन टूट गई थी। वह दो दिनों तक अस्पताल में बेहोश रहा और उसका गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा था। इस दौरान मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली। जिसमें उसे बच्ची को कार में बिठाकर ले जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि घुमाने के बहाने आरोपी बच्ची को अपनी कार में बिठाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद शाम 6.30 बजे बच्ची को मूनक नहर में फेंक दिया। वह रात 7.30 बजे घर आ गया।

बेटी की भी शादी कर चुका आरोपी…

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे घटना को लेकर आत्मग्लानि हो रही है। उसने बताया कि इसकी सजा उसे मिल गई। जिस तरह से वह सड़क हादसे में घायल हुआ है, उसमें उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। इलाके में उसके तीन चार मकान हैं। जिससे वह किराए लेता है। साथ ही उसके खेती योग्य भूमि भी है।

परिवार वालों ने की फांसी देने की मांग…

घटना से परिवार और आस पास के लोग काफी आक्रोशित हैं। मंगलवार को लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी को फांसी देने की मांग की। लोगों का कहना है कि पुलिस को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि आरोपी ने पहले भी तो इस तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और मामले की गंभीरता से जांच होने की बात कहने पर लोग वहां से हट गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000