माफिया मुख्तार अंसारी से छिन गया डालीबाग का भूखंड,गरीबों के लिए एलडीए बनाएगा सस्ते मकान,जल्द शुरू होगा निर्माण

लखनऊ । जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी के लंबे अरसे से कब्जे में रहे राजधानी लखनऊ के डालीबाग में शत्रु संपत्ति के बड़े भूखंड को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को शासन के आदेश पर छीन लिया। अभियंत्रण इकाई के अभियंताओं ने भूखंड की सफाई कराई। लगभग 2000 वर्गमीटर यानी 20,000 वर्ग फीट के इस भूखंड पर एलडीए गरीबों के लिए चार मंजिला दो अपार्टमेंट में 72 सस्ते फ्लैट बनाएगा। यानी 36-36 फ्लैट के दो अपार्टमेंट बनेंगे। गरीबों को ये मकान डूडा की ओर से आवंटित किए जाएंगे।अपार्टमेंट एक साल में बनकर तैयार होंगे।एलडीए एक हफ्ते में अपार्टमेंट का काम शुरू कर देगा।

मुख्य अभियंता अजय सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता नवनीत शर्मा के नेतृत्व में भूखंड को कब्जे में लेकर पेड़-पौधों की कटाई, सफाई करवाई गई। इस जमीन पर अपार्टमेंट बनाने का ठेका 3.50 करोड़ में संगम इंटरप्राइजेज कंपनी को दिया गया है। गोरखपुर की यह कंस्ट्रक्शन कंपनी यूपी के कई शहरों में निर्माण कर रही है। एक फ्लैट की औसतन लागत 4.50 लाख रुपए आएगी।

आयकर विभाग ने माफिया मुख्तार अंसारी की डालीबाग में बेनामी संपत्ति जब्त की थी।यह गाजीपुर के तनवीर सहर के नाम से खरीदी गई थी। यह संपत्ति पहले मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के नाम थी। बाद में मुख्तार अंसारी ने करीबी गणेश दत्त मिश्रा को बेचा। फिर गणेश दत्त ने इसे तनवीर सहर को बेचा। इससे सटा लगभग 2000 वर्ग मीटर का एक और भूखंड है। यह मुख्तार सिंडीकेट के एजाज उर्फ एजाजुल हक की पत्नी फहमीदा अंसारी के नाम पर है। इस भूखंड के ठीक सामने स्थित एक अन्य भूखंड को मुख्तार ने मां राबिया बेगम के नाम से खरीदा था। बाद में राबिया बेगम ने इसे मुख्तार के बेटों अब्बास और उमर अंसारी के नाम कर दिया था।

मुख्तार अंसारी के कब्जे वाले भूखंड को एलडीए ने अपने कब्जे में ले लिया है। यहां चार मंजिला अपार्टमेंट बनाने के आदेश दे दिए गए हैं। शनिवार तक इसका डिजाइन बन जाएगा। स्ट्रक्चर में कोई कमी न मिलने पर तत्काल निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राजस्व विभाग के अधिकारी बने भस्मासुर, जनपद में तैनात हल्का लेखपालों के तबादले के मामले पर धृतराष्ट्र बने हैं, राजस्व अधिकारी      |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000