रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पड़ोसियों पर लगा हत्या कर फेंकने का आरोप

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में सीकरी फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार देर रात युवक का शव मिला। युवक बृहस्पतिवार शाम से लापता था। पड़ोसियों पर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंकने का आरोप है। युवक के भाई ने थाने में शिकायत दी है।

पड़ोसियों ने दी थी जान से मारने की धमकी…

आरोप है कि भतीजे से हुए विवाद के बाद ही पड़ोसियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। मोदीनगर की इंदिरापुरी कालोनी के 25 वर्षीय गुलशन कामगार थे। बृहस्पतिवार दोपहर को उनके भतीजे आशु को पड़ोसी पीट रहे थे। जब वे आशु को बचाने गए तो आरोपितों ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर दी। उनके साथ भी हाथापाई की गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन आरोपित नहीं माने। उन्होंने गुलशन को हत्या की धमकी दी। तभी से वह परेशान था। चार बजे वह घर से निकल गया। एक घंटे बाद मां ने कॉल की तो गुलशन ने कुछ ही देर में घर आने की बात कही, लेकिन शाम तक भी नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। स्वजन ने सब जगह पता किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

रात में रेलवे ट्रैक पर मिला शव…

रात करीब साढ़े दस बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। स्वजन जब गुमशुदगी दर्ज कराने चौकी पहुंचे तो कपड़ों से गुलशन की पहचान की। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। उन्होंने पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाया। वे आरोपितों के घर भी पहुंचे, लेकिन वे ताला लगाकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह गुलशन के भाई व अन्य स्वजन मोदीनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी।  शव पर लाठी-डंडों से पिटाई के चोट के निशान मिले हैं। सुनियोजित तरीके से वारदात की गई है। हत्या को हादसा दिखाने की आरोपितों ने कोशिश की है। सूचना पर एसीपी मोदीनगर भी थाने पहुंचे और स्वजन से पूछताछ की। उधर, देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी से मौत का सही कारण पता चलेगा। जल्दबाजी में कुछ सहना सही नहीं होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000