बदमाशो ने मारी गोली, कार सहित युवक की फाइल फोटो... हरियाणा अज्ञात बदमाशों ने ढाबे के पास कैब ड्राइवर की गोली मार कर हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 23, 2023 270 हरियाणा। साइबर सिटी गुरुग्राम के मानेसर में टैक्सी चालक की हत्या कर दी गई। अरावली ढाबे के पास टैक्सी ड्राइवर को अज्ञात बदमाशो ने गोली मार दी। चालवक की कैब के अंदर ही मौत हो गई। फायरिंग कर आरोपी मौके से फरार हो गए। अरावली ढाबे के पास टैक्सी ड्राइवर को मारी गोली… मृतक की पहचान यूपी के औरैया निवासी पंकज बाबू के रूप में हुई है। पंकज ओला कम्पनी की कैब चलते थे। एसीपी क्राइम की मानें तो पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक कार में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची ओर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के सिर में गोली लगी पाई गई है। कार में सिर पर मारी गोली… मृतक पंकज कहा गया था और कहा से वापस आ रहा था इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पंकज की लूट को लूट की नीयत से गोली मारी गई थी। पुलिस हर एंगल से जाच में जुट गई है। वही पुलिस हाइ-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला है। एसीपी वरुण दहिया का कहना है, कि पुलिस इस घटना पर तेजी से काम कर रही है अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अपराध 270 Share