कोहरे के कारण टकराई गाडिया.... दिल्ली हिसार-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक टकराई छह गाड़ियां, घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 23, 2023 482 दिल्ली। ठंड और कोहरा बढ़ने के साथ ही हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में शनिवार की सुबह हांसी में कोहरे के कारण एक के बाद एक छह गाड़ियां टकरा गई। बताया जा रहा है कि हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव ढाणा खुर्द के पास एक वैन का स्टेरिंग फेल होने से वह गाड़ी सामने चल रहे वाहन में टकरा गई। जिसके बाद घना कोहरा के कारण एक के बाद एक छह गाड़ियों की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हादसे के कारण घटनास्थल पर जाम लग गया था, लेकिन पुलिस ने वाहनों को वहां से निकाला और रास्ते को खाली करवाया। वहीं, एसआई धर्मवीर ने बताया कि छह गाड़ियां की आपस में टक्कर हुई है, लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना 482 Share