अजीबोगरीब सास-बहू:सास खत्म कर देती है डेटा,रात को मैं नहीं चला पाती मोबाइल,पुलिस ने सुलझाई सास-बहू की लड़ाई

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहां एक घर में सास और बहू में मोबाइल डेटा को लेकर विवाद हो गया। बहू अपनी सास से सिर्फ इस बात को लेकर इतना परेशान हो गई कि वो उसके मोबाइल का पूरा इंटरनेट डेटा खत्म कर देती हैं। यही नहीं, नौबत यहां तक आ गई कि बहू घर छोड़कर मायके जाने लगी। बात पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी को पता चली तो सास-बहू से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा। पुलिसकर्मी ने सास और बहू को काफी देर तक समझाया और मामले को शांत करवाया। सहारनपुर में एक परिवार में सास,बहू और बेटा रहते हैं। बेटा दिन में अपने काम पर चला जाता है।सास और बहू घर में अकेली रह जाती हैं।बहू का आरोप है कि वह दिन भर घर के कार्यों में जुटी रहती है और उसकी सास दिन भर फोन चलाती रहती है, जिससे उसका एक दिन में मिलने वाला मोबाइल इंटरनेट डेटा रात होते-होते खत्म हो जाता है।

बहू का कहना है कि जब फोन पर वह कुछ देखना चाहती है तो पता चलता है कि मोबाइल में तो डेटा ही नहीं है। उसने बताया कि इसी बात को लेकर उसकी सास के साथ कई बार बहस भी हुई, लेकिन सास ने फिर भी मोबाइल चलाना बंद नहीं किया। वह दिन भर रील्स देखती रहीं। फिर एक दिन परेशान होकर वह घर छोड़कर मायके जाने लगी। इस बात का पता जब उनके पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी को चला तो उन्होंने बहू, बेटा और सास तीनों को साथ बैठाया। उन्हें काफी देर तक समझाया।फिर तय हुआ कि सास दिन भर मोबाइल नहीं चलाएगी। बहू भी उन्हें फोन इस्तेमाल करने देगी। इस तरह पुलिसवाले की मध्यस्थता से मामला घर में ही निपट गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000