मॉर्निंग वाक पर निकले मिठाई कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या, कई राउंड फायरिंग करते आरोपी हुए फरार

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है. ताजा मामला सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की ताबड़तोड़ गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना के बाद कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंचे जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने घटना का अनावरण करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है. बतातें चलें कि बुधवार सुबह 6:15 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ क़स्बा निवासी अजय प्रकाश मोदनवाल उम्र 61 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

हत्या की सूचना के बाद मौके पर एसएचओ सिधारी, सीओ सिटी, फील्ड यूनिट और पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया. पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि परिजनों के अनुसार घटना सुबह 4:00 बजे घर से डेढ़ सौ मीटर दूर हुई. मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एसओजी समेत तीन टीमों का गठन किया गया है. सीसीटीवी का अवलोकन करने के लिए एक अलग टीम का गठन किया गया है. परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000