मृतक की आरोपी पत्नी की फाइल फोटो..... राजस्थान पत्नी को नहीं पसंद था काला पति, जहर देकर हत्या कर ठिकाने लगाने का है आरोप, पुलिस कंट्रोल रूम के पास मिला शव By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 27, 2023 544 राजस्थान के अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक बख्तल की चौकी निवासी अजीत सिंह है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के जीजा के भाई राम कुमार ने बताया कि अजीत बख्त्ल की चौकी पर रहता था जो नीमराना में किसी प्राइवेट कंपनी में वेल्डर की नौकरी करता था। करीब 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। जब भी अजीत अपने घर आता था तो पत्नी उसके साथ मारपीट करती थी और घर में टिकने नहीं देती थी। मृतक की पत्नी भी मजदूरी का काम करती है। उन्होंने मृतक की पत्नी सरोज पर चरित्र हिनता का आरोप लगाया और कहा कि जब भी वह उसका विरोध करता तो उसके साथ मारपीट करती थी और रास्ते से हटाने के लिए ही मृतक अजीत को उसकी पत्नी सरोज ने जहर देकर हत्या की है। उन्होंने इस मामले में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर कार्रवाई करने की मांग की जो भी रिपोर्ट के अनुसार हो उसके अनुसार कार्रवाई की जाए। अपराध 544 Share