युवक ने पहले प्रेमिका के साथ किया रेप, फिर जहर खिलाकर ली जान

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सैनी कोतवाली इलाके में एक युवक पर प्रेमिका की रेप के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के कई घंटे बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और कोतवाल को फटकार लगाते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच के लिए अधिकारियों को मौके पर भेज जांच करने का भी निर्देश दिया है। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली है। मिली जानकारी के अनुसार, सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दसवीं की छात्रा का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार के लोग बुधवार को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उसका भाई भी मजदूरी के लिए बाहर चला गया था। किशोरी घर में अकेली थी।

रेप के बाद खिलाया गया जहर…

इसी बीच उसका प्रेमी घर में पहुंचा। फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ये भी आरोप है कि प्रेमी ने पहले किशोरी के साथ रेप किया इसके बाद उसे जहर खिला दिया और मौका पाकर वह घर से फरार हो गया। छात्रा का भाई जब घर पहुंचा तो छात्रा उल्टी कर रही थी। किशोरी ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। किशोरी का भाई उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप…

उसका भाई शव लेकर घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी सैनी कोतवाली में भी दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। इसके बाद उन्होंने सैनी पुलिस को प्रकरण की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया। घटना के बाद से ही आरोपी प्रेमी मौके से फरार है। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को भी मौके पर भेजकर घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तत्काल थाने में सूचना आई है। इसमें मौके पर राजपत्रित अधिकारी को भेजा गया है। उनका आरोप एक लड़के के ऊपर, जिसकी लड़की से जान पहचान थी, लड़की पर जहर देने का आरोप है। बच्ची की मौत हो गई है। जो भी विधिक कार्रवाई है और जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। मामले में जब रेप पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम के बारे में सिलसिलेवार जानकारी ली जाएगी। इसमें जो सच्चाई निकलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की मां ने क्या कहा…

मृतक की मां ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की के साथ रेप किया फिर जहर खिला दिया। उसने हमारी लड़की से बोला कि पहले तुम जहर खा लो उसके बाद मैं भी खा लूंगा, लेकिन लड़के ने जहर नहीं खाया और लड़की को खिलाकर भाग गया। हम लोग घर पर नहीं थे। पुलिस थाने में पहले कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000