पत्‍नी ने प्रेमी संग रची पत‍ि की हत्‍या की साज‍िश, सरेराह शूटरों ने मारी गोली, पुल‍िस ने कॉल ड‍िटेल खंगाली तो सच आया सामने

मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर सलावा रजवाहा पटरी पर बुलेट से पति के साथ जा रही पत्नी ने सरेराह शूटरों से पति की हत्या करा दी। महिला के कहने पर शूटरों ने घटना को लूट दर्शाने का प्रयास करते हुए महिला से पर्स भी लूट लिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया, पति ने विरोध किया तो उसकी दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने बारीकी से जांच की। मृतक के पिता ने संदेह जताते हुए बहू अर्चना व उसके प्रेमी सौरभ ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। देर रात पुलिस ने महिला के मोबाइल की डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाला राजफाश हुआ। पता चला कि महिला ने अपने प्रेमी संग शार्प शूटर हायर कर पति की हत्या कराई है। पुलिस महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बागपत में बड़ौत थाना क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण कुमार की शादी 22 जून को सरूरपुर क्षेत्र के कुशावली गांव निवासी अर्चना से हुई थी। गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे अरुण अपनी पत्नी अर्चना के साथ बुलेट पर घर से सरधना दवाई लेने आए थे। दवाई लेकर अरुण शाम साढ़े चार बजे ससुराल कुशावली पहुंचे थे।
यहां से शाम साढ़े पांच बजे दोनों ट्योढ़ी के लिए निकले। अरुण करनाल हाईवे पकड़ने के लिए सलावा रजवाहे मार्ग से जा रहे थे। हाईवे से दो सौ मीटर पहले पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने बुलेट को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा तान दिया। अर्चना ने बताया था कि बदमाशों ने अरुण का मोबाइल छीनकर रजवाहे में फेंक दिया। इसके बाद उसका पर्स लेकर आभूषण छीनने शुरू किए तो अरुण ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने अरुण के सिर व सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। सरूरपुर पुलिस ने घटना की जांच की। अर्चना के बयान लेकर अरुण के स्वजन से बातचीत की तो उन्होंने अरुण की हत्या में अर्चना व उसके प्रेमी सौरभ ठाकुर पर शक जताया। अरुण के पिता सत्यवीर ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी तो पुलिस ने गहराई से जांच की। इसमें सच्चाई सामने आई कि अर्चना ने प्रेमी सौरभ संग मिलकर दो शार्प शूटर हायर किए। दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से अरुण की हत्या कराई। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि अर्चना व सौरभ का पांच साल से प्रेम प्रसंग था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000