पति से तलाक, बेटे की हत्या, बैग में लाश, गोवा में 4 साल के मासूम की हत्यारी मां CEO की खौफनाक कहानी

नई दिल्‍ली। बंद कमरे में गोवा की यह वारदात रिश्‍तों को शर्मसार कर देने वाली है। एक मासूम की हत्‍या। हत्‍यारा भी कोई और नहीं। 9 महीने उसे कोख में रखकर जन्‍म देने वाली उसकी अपनी मां। इस हत्‍यारी मां का प्रोफाइल भी हल्‍का-फुल्‍का नहीं। एक कंपनी की सीईओ और हार्वर्ड रिसर्च फेलो जिसका नाम AI एथिक्‍स में 100 बेहतरीन महिलाओं में रह चुका है। ममता पर वार करने वाली इस हैवान का नाम है सूचना सेठ। अपने 4 साल के बच्‍चे का कत्‍ल करने के बाद शायद यह कभी पुलिस के हाथ नहीं लगती। लेकिन, होटल स्‍टाफ की होशियारी और गोवा पुलिस की तत्‍परता ने सूचना सेठ का पूरा खेल बिगाड़ दिया। मासूम बेटे के खून ने ही इस हत्‍या का सुराग दिया। यह खून ही बोला- ‘मां कातिल है। सूचना सेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अपने चार साल के मासूम बेटे की हत्‍या का आरोप है। आरोपी महिला बेंगलुरु की एआई स्‍टार्टअप कंपनी में सीईओ है।

होटल के कमरे में बेटे की बेरहमी से हत्‍या करने के बाद आरोपी महिला ने उसका शव बैग में भर लिया था। यह उसे लेकर बेंगलुरु जा रही थी। हालांकि, उसकी करतूत का जल्‍द ही राजफाश हो गया। इस खुलासे में होटल स्‍टाफ की जितनी तारीफ की जाए कम है। उतना ही शानदार काम किया गोवा पुलिस ने। इन्‍होंने बड़ी होशियारी से महिला के लिए जाल बिछाया। उसे फरार होने से पहले ही दबोच लिया। सूचना सेठ कैसे पुलिस के हाथ में आई, पूरा मामला बेहद दिलचस्‍प है। हालांकि, इस हत्‍या की बहुत सी परतों का खुलना अभी बाकी है। इसमें से एक यह भी सवाल बना हुआ है कि सूचना सेठ को ऐसा क्यों लगा कि उसे अपने बच्चे की हत्‍या करनी होगी। अब तक जो पता चला है वह हैरान करने वाला है। बच्चे की हत्या गोवा के होटल के कमरे में हुई। उसके शव को एक बैग में भर दिया गया था। वह बैग उस कैब में मिला जिसे उसकी मां ने बेंगलुरु ले जाने के लिए किराये पर बुक कराया था।

क्या है पूरा मामला…

39 साल की सूचना सेठ ने 6 जनवरी को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में चेक-इन किया। दो दिन बाद वह अकेली एक बड़े बैग के साथ बाहर निकली। उसे बेंगलुरु जाना था। होटल स्टाफ ने सुझाव दिया कि टैक्‍सी के बजाय बेंगलुरु के लिए गोवा से फ्लाइट सस्‍ती रहेगी। टैक्‍सी ज्यादा महंगी पड़ेगी। वक्‍त भी ज्‍यादा लगेगा। सड़क से 600 किमी की दूरी तय करने में 12 घंटे से ज्‍यादा लगने थे। जबकि फ्लाइट से 90 मिनट से भी कम का समय लगता। हालांकि, सूचना सेठ ने जोर दिया कि उसे टैक्‍सी से ही जाना है। इसके बाद उसने होटल से चेक-आउट किया। अपना लगेज टैक्‍सी में रखा। इस टैक्‍सी को होटल स्टाफ ने अरेंज करके दिया था। सूचना सेठ के रूम से चेक-आउट कर जाने के बाद होटल स्टाफ रूम की सफाई के लिए गया तो वहां पर लाल रंग के धब्‍बे देखे। स्‍टाफ को यह खून लगा। तुरंत होटल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिना किसी देरी के पुलिस की एक टीम होटल जा पहुंची।

पुलिस ने दिखाया जबर्दस्‍त ऐक्‍शन…

पुलिस को भी पहली नजर में ये खून के धब्‍बे ही लगे। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। उसने फौरन ड्राइवर के जरिये महिला से संपर्क किया। यह ड्राइवर ही महिला को बेंगलुरु लेकर जा रहा था। जब महिला से बच्‍चे के बारे में पूछा गया तो बताया कि उसने किसी दोस्‍त के घर पर रहने के लिए उसे छोड़ा है। पुलिस का शक धीरे-धीरे पक्‍का हो रहा था। इस पर उसने दोस्‍त के घर का पता बताने के लिए कहा। महिला ने हिचकिचाते हुए दोस्‍त के घर का पता बताया। पुलिस ने इस एड्रेस का पता लगाया तो यह फेक निकला। पुलिस को अब यकीन हो चला था कि दाल में काला है। पुलिस ने ड्राइवर से बात की। सूचना सेठ को उनके बीच होने वाली बातचीत की भनक न लगे इसके लिए पुलिस ने ड्राइवर से कोंकणी में बात की। गोवा पुलिस ने ड्राइवर से कैब को चित्रदुर्ग में नजदीकी पुलिस स्‍टेशन की तरफ गाड़ी का रुख करने को कहा। चित्रदुर्ग बेंगलुरु से करीब 200 किमी दूर है। ड्राइवर ने ठीक वैसा ही किया जैसा कहा गया था। चित्रदुर्ग में पुलिस ने सूचना सेठ को हिरासत में ले लिया। वह जिस बैग के साथ सफर कर रही थी बेटे का शव उसी में मिला।

क्‍या हो सकती है कत्‍ल की वजह…

सूचना सेठ मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है। पति वेंकट रमन इंडोनेशिया में रहते हैं। दोनों के रिश्‍ते अच्‍छे नहीं हैं। पति-पत्‍नी तलाक के लिए लड़ रहे हैं। तलाक अपने अंतिम चरण में है। सूचना सेठ इस बात से बेहद नाखुश थी। बताया जा रहा है कि पिता से बच्‍चा न मिल सके इसलिए मां ने बेटे का कत्ल कर दिया। बच्‍चे की हत्‍या के वक्‍त पिता इंडोनेशिया में ही थे। दोनों की साल-2010 में शादी हुई थी। आरोपी महिला ने साल-2019 में अपने बेटे को जन्म दिया था। हालांकि, पति के साथ हुए विवाद के बाद साल-2020 में अदालत ने फैसला सुनाया था कि बच्चे का पिता उससे हर रविवार को मुलाकात कर सकता है। इस बात से सूचना बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

कौन है सूचना सेठ…

सूचना सेठ Mindful AI Lab नाम की स्टार्ट-अप कंपनी की संस्थापक और सीईओ है। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में साल-2017-18 में फेलो थी। यह एक थिंक-टैंक है जो साइबरस्पेस के विकास, डायनेमिक्‍स, मानदंडों और मानकों का अध्ययन करता है। यहां सूचना सेठ ने उद्योग में नैतिक मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संचालन पर काम किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000