पलटी हुई बस की फाइल फोटो.... दिल्ली विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस पलटी, आठ बच्चे और तीन शिक्षक हुए घायल By Ramesh Tiwari Rajdar On Jan 16, 2024 306 सांबा। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा शहर के डीसी ऑफिस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण 8 छात्र घायल हो गए, जबकि इस घटना में तीन शिक्षकों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद छात्रों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल… हादसे के तुरंत बाद छात्रों को स्थानीय लोगों ने गाड़ी के बाहर निकाला और जिला अस्पताल सांबा पहुँचाया। मौके पर डिप्टी कमिश्नर सांबा अभिषेक शर्मा और एसएसपी बेनाम तोष सहित कई अधिकारी पहुंचे। बच्चों को स्कूल ले जाते समय घटी दुर्घटना… डीसी सांबा अभिषेक शर्मा ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई और अभी भी सभी छात्र डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा है कि सुबह के समय यह बस आठवीं, नवमी और दसवीं कक्षाओं के बच्चों को लेकर स्कूल में जा रहे थे। पुलिस ने बस चालक को पकड़ा… तभी डीसी ऑफिस के पास चालक का संतुलन नहीं रहने से बस एक तरफ होकर पलट गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और बस चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना 306 Share