50 लाख के दहेज देने के बाद भी लग्ज़री गाड़ी और 5 लाख की मांग करते हुए बहू पर बांके से किया हमला, 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

हरदोई। शादी में 50 लाख का दहेज दिए जाने के बाद भी लालची ससुराल वालों की लालच कम नहीं हुई, उन्होंने लग्ज़री गाड़ी और 5 लाख की मांग करते हुए पहले तो बांके से हमला किया और उसके बाद जबरिया घर से भगा दिया। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ दहेज़ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि टड़ियावां थाने के गोपामऊ कस्बा के बड़ी बाज़ार की सिमरन पुत्री ज़ाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है। कि उसकी शादी पिछले साल 14 जून को सीतापुर ज़िले के किशनपुर बेलरिया थाना लहरपुर निवासी आरिफ के साथ हुई थी। आरिफ इन दिनों जोड़ी बंगला कचहरी ज़िला लखीमपुर में रह रहा हैं। शादी में उसके ससुराल वालों को करीब 50 लाख का दहेज़ दिया गया था, लेकिन फिर भी ससुराल वालों की लालच कम नही हुई। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति आरिफ के अलावा ससुर बशीर, देवर शाहिद, जावेद, इरफान, इसरार, इरशाद, नंदोई शफीक व ननद शबीना दहेज़ में लग्ज़री गाड़ी व 5 लाख रुपये की मांग पर अड़ गए। सिमरन ने अपने ससुराल वालों को काफी समझाया, लेकिन उन्होंने उसकी एक भी नहीं सुनी। 

साल-2023, 8 जुलाई को ससुराल वालों ने एक राय होकर उसे लात-घूंसों से मारा-पीटा, ससुर ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर बांके से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई।  उसके बाद उसके माल-ज़ेवर और कपड़े छीन लिए, उसके बाद उसे पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल कर जबरिया एक गाड़ी में बैठाकर कस्बे से 2 किलोमीटर पहले ही उसके पति व देवर इरफान लात मार कर गाड़ी से सड़क के किनारे धक्का देकर गिरा दिया और धमकी दी कि अगर घर की तरफ दिखाई दी तो जान से मार देंगे। उसके बाद से सिमरन अपने मायके में रह रही है। इस बारे में एसएचओ टड़ियावां अशोक कुमार सिंह ने बताया दी गई तहरीर के मुताबिक 9 लोगों के खिलाफ दहेज़ एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी जांच गोपामऊ चौकी प्रभारी प्रेम सागर सिंह को सौंपी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000