दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार दोपहर को हुए इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। रिकांगपिओ अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बोलैरो कैंपर रोड शो के लिए सांगला की ओर रवाना हुई थी। लेकिन  रिकांगपिओ-शिलती-कड़छम मार्ग पर रोघी दाखो के समीप सुबह करीब 11:00 बजे गाड़ी अनियंत्रित होकर 500 फीट नीचे सतलुज नदी किनारे जा गिरी। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना रिकांगपिओ में दी। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया गया। सभी मृतक महिंद्रा शो रूम में काम करते थे।

म़ृतकों के नाम…

हादसे में चालक अभिषेक(24) पुत्र राकेश कुमार गांव कल्पा, तनुज (25) पुत्र स्वर्गीय शाम लाल गांव ख्वांगी कल्पा, अरूण (29) पुत्र इंद्र लाल गांव शौंग, उपेंद्र (25) पुत्र रविंद्र कुमार गांव सापनी और समीर (26) पुत्र भगत चंद गांव बारंग जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।  कल्पा के एसडीएम मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000