हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत 

अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। शहर के हरणी झील में एक नाव पलटने से 15 की मौत हो गई। इसमें दो शिक्षक और 13 छात्र शामिल हैं, जिस वक्त हादसा हुआ। उस समय नाव पर 20 छात्रों के साथ चार शिक्षकों की मौजूदगी थी। घटना के बाद गोताघोर और दमकलकर्मी बचाव कार्य में लगाए गए। वडोदरा के पानी गेट स्थित न्यू सनराइज स्कूल के छात्र शिक्षकों के साथ पिकनिक पर गए थे।

नहीं पहनाई थी लाइफ जैकेट…

नाव पलटने की इस घटना में सामने आया है कि छात्रों को लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी। नाव में आपात स्थिति से निपटने के दूसरे इंतजाम भी नहीं थे। वडोदरा के कलेक्टर एबी गोर ने इस पूरे मामले की जांच की बात कही है। तो वहीं वडोदरा नगर निगम की स्टैडिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. शीतल मिस्त्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिस्त्री ने कहा कि अभी पूरा ध्यान रेस्क्यू ऑपरेशन पर है। जांच में सामने आया है कि वोट की कुल क्षमता 16 लोगों की थी, लेकिन इसमें ज्यादा छात्राें और शिक्षकों को बैठाया गया।

कांग्रेस ने साधा निशाना…

वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने की घटना मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने दुख व्यक्त किया है। हर्ष संघवी वडोदरा के प्रभारी मंत्री भी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने निशाना साधा है। गोहिल ने कहा कि यह दुखद प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई। गोहिल ने कहा कि वडोदरा नगर निगम इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

घटना के बाद मचा हड़कंप…

हरणी झील में नाव पलटने की घटना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ए बी गोर और पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में वडोदरा नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। इस झील में वोट का संचालन नगर निगम की देखरेख में होता था। ऐसा माना जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक छात्रों और शिक्षकों की मौजूदगी के चलते यह हादसा हुआ है। घटन के बाद रेक्यू किए गए छात्रों और शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000