औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान

औरंगाबाद। नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर सोमवार को माब लिंचिंग मामले में कार सवार तीन बदमाशों की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आलोक चौहान पिता योगेंद्र चौहान, सुजीत चौहान पिता अर्जुन चौहान, मुकेश चौहान पिता मदन चौहान, सूरजलाल चौहान पिता रामउदय चौहान, दशरथ चौहान पिता लालबहादुर चौहान और दिनेश राम उर्फ दिनेश भुइयां पिता तेतर भुइयां शामिल हैं। सभी महुअरी गांव के निवासी हैं। नबीनगर थाना में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मो. अमानुल्लाह खां ने बताया कि सभी की पहचान वीडियो फुटेज और पुलिसिया स्रोत से की गई है। बताया कि इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना को लेकर एसपी के द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। गठित टीम के द्वारा घटना के सभी बिंदुओं और इसमें शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम के द्वारा घटना की जांच की गई है।

घटना से संबंधित कई साक्ष्य किए गए एकत्रित…

घटना से संबंधित कई साक्ष्य एकत्रित किया गया है। बताया कि माब लिंचिंग मामले में घायल झारखंड के पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के भाई बिगहा गांव निवासी अंजित शर्मा के बयान पर प्राथमिकी की गई है। मामले में तीन की हत्या भीड़ के द्वारा पीटकर करने का आरोप लगाया है। अंजीत के अलावा हैदरनगर के भाई बिगहा गांव के वकील अंसारी को भीड़ के द्वारा पीटकर घायल किया गया है। घायलों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में मगध मेडिकल कालेज अस्पताल गया में चल रहा है। दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। बताया कि तेतरिया मोड़ पर कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवकों में एक युवक के द्वारा पिस्टल से गोली मारकर महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान की हत्या कर दी। हत्या से आक्रोशित ग्रामिणों ने कार सवार तीन लोगों की पीटकर मार डाला। प्रशिक्षु डीएसपी रेणु कुमारी, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय, बारुण थानाध्यक्ष शमीम अहमद, बड़ेम के रामाशंकर सिंह मौजूद रहे।

घटना में हुई है दो प्राथमिकी…

इस घटना में पुलिस ने दो प्राथमिकी की है। पहली प्राथमिकी कार सवार युवकों के द्वारा महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान की हत्या मामले में उनके पुत्र धीरेंद्र चौहान के बयान पर की है। मामले में कार सवार पांचों को जिसमें तीन मृतक और दो घायलों को आरोपित किया गया है। दूसरी प्राथमिकी भीड़ की पिटाई से घायल अंजीत शर्मा के बयान पर भीड़ को आरोपित किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आखिरकार कांग्रेस ने लाया सार्वजनिक महाभियोग का प्रस्ताव      |     सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले सौरव दास की पहचान और नागरिकता पर उठे सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस     |     रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है, 494 करोड़ का मामला     |     खुलासा इंडिया की खबर का असर, घूंसघोर का आरोपी हल्का लेखपाल सचिन यादव का एक हल्का का चार्ज छिना     |     दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, 31 जनवरी तक लागू रहेगी रोक, जानें किसे मिलेगी छूट     |     यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह     |     राजस्व विभाग में बनाये गये नियमों को दरकिनार करके गृह ब्लॉक सदर के रहने वाले सचिन यादव को सदर तहसील में किया गया है, तैनात     |     राजस्व विभाग के अधिकारी बने भस्मासुर, जनपद में तैनात हल्का लेखपालों के तबादले के मामले पर धृतराष्ट्र बने हैं, राजस्व अधिकारी      |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000