कार में हुई एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या.... अपराध कार में बैठे एयर इंडिया के क्रू मेंबर की गोली मारकर की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Jan 19, 2024 315 यूपी के नोएडा में दिनदहाड़े बदमाशों ने कार में बैठे एयर इंडिया के क्रू मेंबर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल नौ राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों को आता देखकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एयर इंडिया का क्रू मेंबर जिम से वर्क आउट करने के बाद घर लौट रहा था। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 104 हाजीपुर मार्केट में एयर इंडिया के क्रू मेंबर की कार के अंदर गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अनाथ हो गई एयर इंडिया के क्रू मेंबर की तीन साल की बच्ची… डीसीपी के अनुसार, क्रू मेंबर सूरजभान मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। सूरजभान श्री प्लाजा में स्थित एनीटाइम फिटनेस जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले थे। वह सड़क किनारे खड़ी कार में बैठकर केले खा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आगे आई बाइक पर हथियार से लैस तीन बदमाश सवार थे। बदमाशों ने पास आते ही सूरजभान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल नौ राउंड फायिरंग की। इसके बाद हाजीपुर अंडरपास की तरफ फरार हो गए। क्रू मेंबर के तीन साल की एक बेटी है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। अपराध 315 Share