जानलेवा हमला एवं फायरिंग के अभियोग में दो अभियुक्त जावेद अख्तर व हुशाम खान को किया गया गिरफ्तार

जावेद अख्तर और हुशाम खान दोनों आरोपी सगे भाई हैं और दबंग व सरहंग भी हैं, तेलिया चौराहा के निवासी हैं…
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 30 लाख रुपये की लागत से बन रही PWD की सड़क में निर्माण मानकों की अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर गाली-गलौज और फायरिंग की घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है। साथ ही एक महिंद्रा थार और गिट्टी लदे ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। उक्त ठेका जावेद अख्तर के माँ नूरजहाँ के नाम है और कार्य उनके दोनों बेटे जावेद अख्तर व हुशाम खान करते हैं।
वादी द्वारा तहरीर दी गई कि ग्राम कोठियार में सड़क निर्माण कार्य को मानक विहीन बताते हुए विरोध करने पर जावेद अख्तर द्वारा मोबाइल फोन से उन्हें मौके पर बुलाया गया तथा निर्माण कार्य में हस्तक्षेप न करने की धमकी दी गई। वादी द्वारा निर्माण कार्य को सरकार की मंशा के विपरीत एवं मानक विहीन बताए जाने पर अभियुक्त जावेद अख्तर एवं उसके दो अज्ञात साथियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर/पिस्टल से फायर किया गया। ये घटना बड़ी थी, क्योंकि एक रजिस्टर्ड ठेकेदार साईट पर विवाद नहीं करता, परन्तु ग्राम कोठियार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वालों पर फायरिंग करना एक तरह की माफियागीरी है।
जावेद अख्तर अधिवक्ता हैं, फिर भी परिवार में माँ, पत्नी और भयाहू के नाम से करते हैं, ठेकेदारी
इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई तथा वादी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। इसके पश्चात अभियुक्तगण असलहा लहराते हुए काले रंग की थार गाड़ी से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 482/2026 धारा 109(2), 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है कि सरकारी धन से बन रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले ग्रामीणों को आखिर सुरक्षा कब मिलेगी ?
एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने घटना को गंभीर मानते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एसपी के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी (पूर्वी) आलोक कुमार एवं सीओ पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल पाण्डेय मय हमराह कांस्टेबल सोनू कुमार द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1. जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल जब्बार उम्र करीब 45 वर्ष एवं 2. हुशाम खान पुत्र अब्दुल जब्बार उम्र करीब 36 वर्ष, निवासीगण 143 सदर बाजार, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
ठेका मैनेज के विवाद में PWD दफ्तर के अंदर पूर्व में भी जावेद अख्तर और अन्य के बीच चली थी, गोली
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त हुशाम खान की भूमिका प्रकाश में आने पर अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। कार्यदयी संस्था से बकायदा इस्टीमेट तैयार होकर कार्य कराने हेतु निविदा आमंत्रित की जाती है। फिर किसी ठेकेदार को कार्य आवंटित होता है। उसमें यदि अनियमितता होगी तो ग्रामीणों का नाराज होना गलत नहीं। सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करके निर्धारित मानक के विरुद्ध कराये जा रहे निर्माण पर सवाल उठाना क्या गलत है ?
योगी सरकार में दोनों विभागों पर सवाल उठना लाजिमी है। सच कहा जाए तो घटिया निर्माण कार्य यदि कराया जा रहा था तो कार्यदायी संस्था PDW के अधिकारी क्या कर रहे थे ? एक ठेकेदार की हिम्मत कैसे हुई जो ग्रामीणों द्वारा सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे, उनके ऊपर असलहे से फायरिंग करने की ? दूसरा सवाल कि योगीराज में कानून ब्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए योगी बाबा की एक साख है और उस साख पर प्रतापगढ़ पुलिस क्या कर रही थी जो ठेकेदार और उसके गुंडे क्षेत्र में गुंडई किये। खुलेआम असलहा निकाल कर फायर किये और क्षेत्र में दहशत पैदा किये।