प्रेमिका का गर्भपात कराने ले गया अवैध अस्पताल, हो गई युवती की मौत, नर्सिंग होम सील

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के सिक्टौर बाजार में एक अवैध नर्सिंग होम में गर्भपात कराने के दौरान युवती की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक व नर्स पर केस दर्ज कर प्रेमी को पकड़ लिया है। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है। संचालक व नर्स फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के पास रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध कुशीनगर के खड्डा निवासी एक युवक से था।

इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने यह बात प्रेमी को बताई, तो लोकलाज के डर से दोनों ने गर्भपात कराने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों सिक्टौर बाजार में शक्ति मेडिसिन नाम से संचालित एक कमरे के नर्सिंग होम गए। वहां पर संचालक विवेक सेठ से मुलाकात की। उसने खुद को डाक्टर बताया और बृहस्पतिवार को ही चार बजे तैयार होकर गर्भपात करने लगा। रात लगभग आठ बजे युवती की हालत बिगड़ जाने पर विवेक ने तत्काल मेडिकल कालेज भर्ती कराने के लिए कहा। 

प्रेमी आनन फानन में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। प्रेमिका की मौत के बाद युवक उसका शव लेकर भागने की फिराक में था, तभी किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा, तब पूरा मामला सामने आया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फर्जी सेंटर को सील कर दिया गया है। अस्पताल संचालक और नर्स फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000