डीएम आवास के पास नाले में मिला शव.... उत्तरप्रदेशबलिया बलिया डीएम आवास के पास नाले में मिला शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 8, 2024 253 बलिया। डीएम आवास से चन्द दूरी पर सड़क किनारे बने बड़े नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। बताया जा रहा है कि नाले के पास सोमवार को एक व्यक्ति पहुंचा तो बदबू आने लगी। नाले की तरफ देखा तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति कब और कैसे नाले में गिरा और उसकी मौत कैसे हुई ? यह स्पष्ट नहीं है। समाचार 253 Share