पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली,दो गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी धरसंड मोड़ के पास सोमवार रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।बदमाशों ने पुलिस से खुद को घिरता देखकर फायरिंग शुरू कर दी।गौराबादशाहपुर और केराकत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें मध्य प्रदेश के एक अंतर प्रांतीय बदमाश के पैर में गोली लगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक, एक देशी तमंचा, खोखा, एक कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी चंदन राय सोमवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रहे हैं। थाना प्रभारी चंदन राय ने इसकी सूचना केराकत थाना प्रभारी रामजन्म यादव को दी। दोनों थाना प्रभारी ने केशवपुर रेलवे क्रासिंग पर संयुक्त वाहन चेकिंग शुरू कर दी। तभी आजमगढ़ से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे और पुलिस को देखकर वापस आजमगढ़ की तरफ भागने लगे।

पुलिस टीम ने चौकी धरसंड मोड़ के पास बाइक सवारों को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरता देख एक बदमाश ने थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर चंदन राय पर गोली चला दी। गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गई।थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर चंदन राय द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल बदमाश ने अपना नाम अयान अली उर्फ गठरा निवासी नर्वदापुरम कोतवाली जिला होसंगाबाद मध्य प्रदेश बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसने अपना नाम शफीर हुसैन निवासी अचला देवी घाट सिपाह ईरानी मोहल्ला कोतवाली जौनपुर बताया।

बता दें कि शफीर हुसैन के ऊपर जौनपुर में चार मुकदमें दर्ज हैं। इसमें शहर कोतवाली में दो, लाइन बाजार में एक, गौराबादशाहपुर में एक मुकदमा दर्ज है। अयान के ऊपर कुल नौ मुकदमें दर्ज हैं। इसमें मध्य प्रदेश में सात, लाइन बाजार में एक, गौराबादशाहपुर में एक मुकदमा दर्ज किया गया।

केशवपुर रेलवे क्रासिंग पर गौराबादशाहपुर व केराकत की पुलिस टीम संदिग्धों की जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक से आ रहे दो बदमाश पुलिस को देखकर आजमगढ़ की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर लिया, खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे बदमाश को पकड़ लिया गया। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गौरव शर्मा सीओ केराकत

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000